कन्या शाला कोटा के मुख्य मार्ग पर सालों से पड़ा मलबा, गंदगी… मोहल्लावासियों के संघर्ष से हुआ साफ-सफाई
कोटा, बिलासपुर : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला कोटा के मुख्य मार्ग पर सालों से मलबा गंदगी फैला हुआ था विद्यालय प्रबंधन इस गंदगी एवं अव्यवस्थित मार्ग को देखकर भी अनदेखा करता रहा जिसमें मोहल्लावासियों ने अपनी जागरूकता का परिचय देते हुए नगर पंचायत कोटा में शिकायत कर मलबा गंदगी को साफ कराया,

आपको बता दें की गंदगी और मलबे के बीच रोजाना हजारों छात्राओं को विद्यालय जाना पड़ता था जिससे उनको काफी असुविधाएं होती थी
एक छात्रा ने (नाम ना बताने की शर्त में) बताया की बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती है गंदगी से बहुत बदबू आती है जिससे रास्ते पर चलना मुश्किल हो जाता है छात्रा ने बताया कि विद्यालय के सारे शिक्षक सामने के छोटे गेट से आते हैं जो इस परेशानी को नहीं समझ रहे थे छात्रा ने बताया कि सफाई की खानापूर्ति बस होती थी और गेट के सामने पर झाड़ू लगाया जाता था लेकिन वास्तविक गंदगी रोड भर में फैली रहती थी.

कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला कोटा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का भी केंद्र बनाया जाता है जिसमें बाहर से आए परीक्षार्थी के परिजनों को गंदगी के बीच ही अपने परिजन का इंतजार करना पड़ता था…
Sandeep Mishra ( संवाददाता The YWN News )
Master of journalism






Average Rating
More Stories
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!