The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

वंदेभारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाले पांच युवक गिरफ्तार, आज रायपुर कोर्ट में पेश करेगी आरपीएफ

Views: 1519
Spread the love
Read Time:1 Minute, 8 Second

रायपुर/महासमुंद। विशाखापट्टनम से वापस लौट रही वंदे भारत ट्रेन पर शुक्रवार देर रात ट्रायल रन के दौरान पथराव करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पथराव की वजह से यह ट्रेन 15 मिनट देर से रायपुर पहुंची।

 

जानकारी के अनुसार घटना बागबाहरा में हुई जहां 5 युवकों ने चमचमाती ट्रेन पर पत्थर फेंकें। इसमें तीन कोच c2-10,c4-9,c10-78 के विंडो क्रेक हुए। पांच में से तीन युवक बागबाहरा से बताए गए हैं।

 

बागबाहरा आरपीएफ ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ आज सभी को रायपुर न्यायालय में पेश करेगी। बता दें कि इससे पहले बिलासपुर नागपुर वंदेभारत एक्सप्रेस पर भी भिलाई के आसपास पत्थर बाजी होती रही है।

मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed