रायपुर 16 सितंबर 2024। राजधानी रायपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े युवक ने युवती को चाकू मार दिया। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर आरोपी युवक चाकू मारने के बाद तेलीबांधा तालाब में कूद गया। काफी मशक्कत के बाद युवक तालाब से निकल नहीं रहा है, जिसके बाद युवक को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम पहुंची। मौके पर पुलिस बल तैनात है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर है। इधर इस मामले में को लेकर अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है। युवक के साथ पूछताछ के बाद ही जानकारी साफ हो पायेगी।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
CG News: बदहाल सड़क का Viral Video देख CM साय ने लिया संज्ञान, कलेक्टर को तत्काल सुधार के निर्देश
बिलासपुर में फर्जी वसीयतनामा से करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप, मस्तूरी थाने में FIR; एक आरोपी को हिरासत में लेकर छोड़ने की चर्चा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल ?
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’