**अवैध शराब पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार**
थाना कोटा सुदनपरा कोटा में रेड कार्यवाही के दौरान 2500 किलो से अधिक का महुआ लहान हुआ बरामद जिसे किया गया नष्ट* *01आरोपी विनोद मरावी के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त**
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) के द्वारा जिला में अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध त्वरित व सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस द्वारा सुदनपारा कोटा में मुखबिर सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही किया गया जो आरोपी विनोद मरावी पिता स्व लक्ष्मण मरावी उम्र 40 वर्ष पता सुदनपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर धारा 34(2)आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही की गई है।इस दौरान शराब बनाने हेतू प्लास्टिक के डिब्बो में छुपाकर रखे गए करीब 2500 किलोग्राम से अधिक महुआ लहान बरामद कर मौके पर नष्टीकरण किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार साहू, प्रा आ रविन्द्र मिश्रा,आर. भोप साहू , संतोष श्रीवास, अजय सोनी, ओंकार नेताम,महिला आरक्षक दिपिका लोनिया का योगदान रहा।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?