बलरामपुर 18 सितंबर 2024। बेमतरा से एक बड़ी खबर आ रही है। एक जवान ने अपने ही साथी पुलिसकर्मियों को गोलियों से भून डाला है। घटना भूताही की है, जहां सीएएफ के आरक्षक ने साथी आरक्षको पर अंधाधुंध फायरिंग की है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में 2 आरक्षको की मौत हुई है, जबकि 2 जवान घायल है। सूत्रों के मुताबिक जिन दो आरक्षकों की मौत हुई है, उसमें आरक्षक रूपेश पटेल व आरक्षक संदीप पांडे शामिल है। जानकारी के मुताबिक गोली चलाने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।सामरी थाना क्षेत्र का ये पूरा घटना है। इधर घटनास्थल पर एसपी राजेश अग्रवाल रवाना हो गये हैं। एसपी राजेश अग्रवाल ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक सीएएफ 11 वी वाहिनी के बी कंपनी की ये पूरी घटना है। गोली चलाने वाला और मृतक जवान इसी बटालियन के हैं। जानकारी के मुताबिक जिन जवान ने गोली चलायी उसका नाम अजय सिदार है।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
CG News: बदहाल सड़क का Viral Video देख CM साय ने लिया संज्ञान, कलेक्टर को तत्काल सुधार के निर्देश
बिलासपुर में फर्जी वसीयतनामा से करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप, मस्तूरी थाने में FIR; एक आरोपी को हिरासत में लेकर छोड़ने की चर्चा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल ?
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’