रायपुर 20 सितंबर 2024। कैबिनेट की बैठक शुरू हो गयी है। जानकारी के मुताबिक आज 10 से ज्यादा प्रस्तावों पर कैबिनेट में चर्चा होगी। कैबिनेट के बाद सरकार की तरफ से मीडिया को अधिकारिक रुप से फैसलों की ाजानकारी दी जायेगी। जानकारी के मुताबिक बैठक करीब 2 घंटे से ज्यादा वक्त तक चल सकता है।
बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। धान खरीदी की तारीख को लेकर साय कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला लिया जा सकता है। वहीं राज्योत्सव के आयोजन पर भी कैबिनेट में निर्णय लिया जा सकता है। राज्योत्सव को राज्य और जिला स्तर पर अलग -अलग तरीके से मनाने पर भी फैसला लिया जा सकता है। 5 दिनी राज्योत्सव (Rajyotsav Ka Ayaojan) कराने की चर्चा है, जिस पर कैबिनेट में चर्चा होगी।
त्यौहारी सीजन और धान खरीदी को देखते हुए नई तबादला नीति पर चर्चा की संभावना नहीं है। तबादले सीएम की अनुमति से होते रहेंगे।नया रायपुर में भव्य राज्योत्सव को कैबिनेट की मुहर लगेगी। वहीं नक्सलियों की नयी पुनर्वास नीति पर भी कैबिनेट की हरी झंडी मिल सकती है।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
CG News: बदहाल सड़क का Viral Video देख CM साय ने लिया संज्ञान, कलेक्टर को तत्काल सुधार के निर्देश
बिलासपुर में फर्जी वसीयतनामा से करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप, मस्तूरी थाने में FIR; एक आरोपी को हिरासत में लेकर छोड़ने की चर्चा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल ?
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!