कवर्धा 19 सितंबर 2024। कानून व्यवस्था को लेकर आक्रामक हुई कांग्रेस ने 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान कया है। कवर्धा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। लोहारीडीह घटना स्थल से लौटने के बाद उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर कड़ी आलोचना करते हुए प्रदेश में बढ़ती असुरक्षा और अपराधों के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने राज्य सरकार, विशेषकर गृहमंत्री के कार्यों को विफल बताते हुए गृहमंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीपक बैज और भूपेश बघेल ने गृहमंत्री के कार्यक्षेत्र में हुई लोहारीडीह की घटना को राज्य की कानून व्यवस्था की बड़ी विफलता के रूप में पेश किया।
उन्होंने कहा, “गृहमंत्री के अपने जिले में ऐसी गंभीर घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्पष्ट है कि सरकार राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह असफल रही है।” इसके साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री से गृहमंत्री की बर्खास्तगी की मांग करते हुए कहा कि अगर सरकार खुद कार्रवाई नहीं करती, तो यह जनता के साथ अन्याय होगा।कांग्रेस नेताओं ने राज्य की समग्र कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। रोज़ाना अपराधों की खबरें आ रही हैं, और सरकार मूक दर्शक बनी बैठी है। यह न केवल प्रशासनिक विफलता है, बल्कि जनता के विश्वास के साथ भी धोखा है।”
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
CG News: बदहाल सड़क का Viral Video देख CM साय ने लिया संज्ञान, कलेक्टर को तत्काल सुधार के निर्देश
बिलासपुर में फर्जी वसीयतनामा से करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप, मस्तूरी थाने में FIR; एक आरोपी को हिरासत में लेकर छोड़ने की चर्चा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल ?
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’