The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

नव यूथ डांडिया ग्रुप रतनपुर द्वारा इस वर्ष भी डांडिया-गरबा-जगराता का भव्य आयोजन

Views: 758
Spread the love
Read Time:4 Minute, 7 Second

नव यूथ डांडिया ग्रुप रतनपुर द्वारा इस नवरात्रि भी डांडिया गरबा जगराता का भव्य आयोजन...रतनपुर नया बस स्टेण्ड मे 

नवरात्रि में गरबा-डांडिया की मचेगी धूम, सजने लगे देवी मंदिर और पंडाल रतनपुर शानदार तीसरा वर्ष 

रतनपुर : नवरात्रि पर इस बार भी शहर पूरी तरह उत्सव में डूबने को आतुर दिखाई दे रहा है। रतनपुर में परंपरागत गरबे की धूम मचेगी, वहीं कई स्थानों पर डांडिया-गरबा रीमिक्स की तर्ज पर युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर देंगे। शहरवासी के साथ आयोजक भी इसकी तैयारी जोर-शोर से कर रहे हैं। गरबा को लेकर युवा युवती इतने उत्साहित हैं कि उन्होंने अभी से रिहर्सल करना शुरू कर दी है।

शारदीय नवरात्रि के लिए देवी मंदिरों में साज-सज्जा चल रही है। वहीं गली-मोहल्लों में दुर्गा पंडाल सजाए जा रहे हैं। गरबा-डांडिया की प्रैक्टिस भी शुरू हो गई है। पारंपरिक ड्रेस के बिना गरबा-डांडिया का उत्साह अधूरा रहता है। यही वजह है कि इसके लिए युवतियां व महिलाएं ‘चणियां-चोड़ी तो युवा ‘केडिय़ा, हैरम की बढ़-चढ़कर खरीदारी कर रहे हैं। पहले रास-गरबा सिर्फ गुजरात प्रांत तक सीमित था। वर्तमान में इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि यह क्षेत्र व समाज विशेष क़े परप्परा को सजॉय हुए देश के कोने-कोने में पहुंच गया है।

नवरात्र के नजदीक आते ही रतनपुर शहर के यूथ डांडिया ग्रुप की ओर से गरबा व डांडिया की तैयारी तेज हो गई है। इस बार ट्रेडिशनल थीम पर ही मां की भक्ति के रंग में रंगी नजर आएंगी। रतनपुर में हर साल गरबा डांडिया की धूम रहती है। क्लब से जुडे लोग पुरुष महिलाएं कप्पल,गरबा डांडिया के लिए नवरात्र के आने का बेसब्री से इंतजार करती हैं। इस बार सभी ने अपनी अलग-अलग थीम पर गरबा गायन व डांडिया नृत्य करने की तैयारी में है।

5से 6अक्तूबर रतनपुर मे डांडिया रास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें डांसगरबा, बेस्ट कपल डांस, ग्रुप डांस के साथ-साथ बेस्ट ड्रेस किड व बम्पर लकी ड्रॉ, डांडिया डेकोरेशन, फन एक्टिविटी, नॉन स्टाप डीजे के कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।

क्लब की सदस्यों ने बताया कि 5 व 6अक्तूबर को गरबा गायन और डांडिया नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी। कार्यक्रम में ट्रेडिशनल थीम रखी गई है। इसमें महिलाएं गरबा ड्रेस व लहंगा चुनरी थीम में नजर आएंगी।

नव यूथ डांडिया 2024 रतनपुर मिलकर एक साथ डांडिया उत्सव का आयोजन किया जाएगा। क्लब के सदस्यों ने पिछले कई दिनों से तैयारियां शुरू कर दी है। नवरात्र में डांडिया के दौरान पारंपरिक परिधान में महिलाएं नजर आएंगी।

नव यूथ डांडिया ग्रुप की ओर से 5 एंवम 6अक्तूबर को डांडिया उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सदस्ययों ने बताया कि इसमें डांडिया ट्रेडिशनल ड्रेस, चुनरी थीम ड्रेस कोड, ग्रुप डांस, थीम रहेगा..

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed