The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

CG Breaking : सूरजपुर से बड़ी खबर, दोहरी हत्याकांड का मुख्य आरोपी कुलदीप साहू पुलिस की गिरफ्त में

Oplus_131072

Views: 1114
Spread the love
Read Time:1 Minute, 19 Second

CG Breaking : सूरजपुर। सूरजपुर जिले में हुए दोहरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप साहू को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड में आरक्षक की पत्नी और बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी और आखिरकार साइबर टीम के सहयोग से बलरामपुर पुलिस ने कुलदीप साहू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

CG Breaking : बता दें कि बलरामपुर एसपी को जैसे ही आरोपी की लोकेशन और गतिविधियों की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत साइबर टीम को सक्रिय किया। टीम की तत्परता और तकनीकी सहयोग के बाद कुलदीप साहू को गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी कानून व्यवस्था और पुलिस की तेजी से की गई कार्रवाई का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। इस गिरफ्तारी से हत्याकांड की जांच में एक बड़ा मोड़ आया है, और अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed