कोटा – जिले सहित प्रदेश में कोटा नगर दशहरा अपना एक अलग पहचान रखता है कोटा नगर में पिछले कई दशकों से दशहरा मनाने की परंपरा रही है कोटा नगर दशहरा की रौनक किसी मेले से काम नहीं रहती लेकिन इस दशहरे में खराब सड़के गड्ढे धूल व कीचड़ के कारण रौनक में कमी देखी गई दशहरे पर्व में सड़कों के किनारे दुकान लगाए हुए व्यापारियों ने कहा कि खराब व धूल भरी सड़कों के कारण दुकान धूल से भर जाती है.

स्थानीय प्रशासन ने जल छिड़काव किया है जिससे कीचड़ हो रहा है और परेशानी बढ़ रही है नगर के स्थानीय लोगों व आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों को भी खराब रास्तों से परेशान होते देखा गया सर्वाधिक परेशानी का सामना झांकी निर्माता को करना पड़ा झांकी निर्माता ने बताया कि खराब सड़कों की वजह से चलित झांकियों का संतुलन बिगड़ रहा है जिससे झांकी प्रस्तुति के समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

कोटा नगर के स्थानीय लोगों से इस गंभीर विषय पर चर्चा के दौरान लोगों ने बताया कि कोटा में ट्रिपल इंजन की सरकार का मॉडल फेल होता दिखाई दे रहा है कोटा में स्थानीय सरकार, प्रदेश की सरकार व केंद्र की सरकार तीनों एक पार्टी से होने के बावजूद सड़कों की स्थिति खराब है जनता ने कहा कि प्रदेश में सरकार बने लगभग 1 साल का समय हो गया है लेकिन कोटा नगर में खराब सड़के बड़ी समस्या बनी हुई है जनता ने कहा बस 1-2 महीने बाद बटन दबाकर जवाब देंगे।






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार