The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

मन की बात” कार्यक्रम के मूल में जनजागृति, जनभागीदारी एवं जनकल्याण की भावना निहित है : कौशिक

Views: 519
Spread the love
Read Time:3 Minute, 34 Second

मन की बात” कार्यक्रम के मूल में जनजागृति, जनभागीदारी एवं जनकल्याण की भावना निहित है : कौशिक

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व कार्यकर्ताओं के साथ सुनकर प्रेस वार्ता में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

Raipur Chhattisgarh : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने राजधानी रायपुर के पूज्य कंधकोट भवन, प्रियदर्शनी नगर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के साथ मिलकर सुना। इस कार्यक्रम के उपरांत प्रेस वार्ता में अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि अब लोगो को हर महीने के आखिरी रविवार मन की बात का इंतजार रहता है।

यह कार्यक्रम जनता के लिए बेहद जानकारी भरा और उत्साह वर्धन करने वाला कार्यक्रम बन गया है।पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम से प्रधानमंत्री जी के संदेश से सभी को सकारात्मक ऊर्जा और नई दिशा प्राप्त हुई है। प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम के मूल में जनजागृति, जनभागीदारी एवं जनकल्याण की भावना निहित है। प्रधानमंत्री जी जनभागीदारी से विकास को जन-आंदोलन का रूप दे रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 125 करोड़ से ज्यादा भारतवासियों की सामूहिक चेतना को जागृत कर उनके अंदर की असीमित ऊर्जा को सुप्रवाहित कर उन्हें राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करना है ।

 

उन्होंने कहा की इस कार्यक्रम के जरिए हम सभी को देश ,दुनिया में चल रहे समसामयिक विषयों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है। इस दौरान कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, पूर्व संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश चंद्र गुप्ता, अंजय शुक्ला,मोहन एंटी ,पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्रही, योगी अग्रवाल, सोमेश पांडे मितुल कोठारी, अंजय शुक्ला,सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष मुकेश पंजवानी, ललित जैसिंघ,पूज्य कंधकोट पंचायत के अध्यक्ष सर्वानंद मंधान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आम नागरिक मौजूद थे।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed