कवर्धा 31 अक्टूबर 2024। दिवाली के जश्न के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। पटाखा दुकान में भीषण आग लग गयी है। घटना में कई पटाखा दुकान जलकर खाक हो गये हैं। घटना दामापुर पुलिस चौकी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक लाखों कैश और छह पटाखा दुकान जलकर राख हो गये हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गयी। जानकारी के मुताबिक दिवाली के मौके पर बिना लाइसेंस के ही बस्ती के अंदर पटाखा बाजार लगाया गया था। इसी दौरान अचानक से एक दुकान में भीषण आग लग गयी। एक दुकान में आग लगते ही देखते ही देखते अन्य दुकानों को भी आग ने चपेट में ले लिया। इधर पटाखा दुकान में भीषण आग से इलाके में अफरा तफरी मच गयी। इधर पटाखा भी जोरदार आवाज के साथ ब्लास्ट होने लगे। बस्ती भीतर बीच बाजार में आग लग गयी। जानकारी के मुताबिक करीब 8 लाख कैश सहित 6 फटाखा दुकान जलकर राख हो गये। बताया जा रहा है बिना लाइसेंस के ही दुकान संचालित किया जा रहा था। मिनी फायर सेफ्टी के मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। पूरी घटना दामापुर पुलिस चौंकी क्षेत्र का बताया जा रहा है.
CG- पटाखा बाजार में भीषण आग, लाखों रुपये कैश के साथ कई पटाखा दुकान जलकर खाक, बिना लाईसेंस…

Views: 2445
Read Time:1 Minute, 39 Second





Average Rating
More Stories
Raigarh News: सोनू अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला युवा इकाई का अध्यक्ष…. प्रतीक अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी..
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश