रायपुर मंत्री दयालदास बघेल हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गये। रायपुर – बिलासपुर हाइवे पर उनके काफिले की गाड़ी की बस से टक्कर हो गई। हादसे के वक्त मंत्री दयाल दास बघेल बेमेतरा से रायपुर जा रहे थे। इसी दौरान तभी उनकी फॉलो वाहन बस से टकरा गई। हादसे में अब तक किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने काफिले में शामिल फॉलो वाहन को टक्कर मार दी। सिमगा थाना क्षेत्र में स्थित ताज फैमिली ढाबा के पास यह हादसा हुआ है। घटना देर रात की बतायी जा रही है। बलौदाबाजार के सिमगा थाना क्षेत्र में हुए इस हादसा के बाद तुरंत ही हाइवे पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंची।
जानकारी के मुताबिक ओवरटेकिंग करने के दौरान हुए इस हादसे में हालांकि किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है. बहरहाल इस दुर्घटना के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. बता दे कि मंत्री के काफिले में शामिल गाड़ी सीजी04 एनएल 5643 को रैंबो बस कंपनी की बस सीजी 04 एमजेड 8792 से टक्कर हुई है।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : डामर की बढ़ी कीमतों पर निगम की सड़कों को राहत, अब निर्माण में देरी हुई तो जनता के साथ सड़क पर उतरेंगे: अंकित गौरहा
Bilaspur : छठ महापर्व को लेकर अरपा घाट पर तैयारियां तेज, कलेक्टर और SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा…13 से 16 नवंबर तक होगा छठ पर्व का आयोजन
कोटया में दो सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन, 6.41 करोड़ रुपये होंगे खर्च, धनपुर-कोटया और बोडेमुड़ा-रतनपुर मार्ग से ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन करने के दिए निर्देश