भाजपा कोटा विधानसभा आईटी सेल प्रभारी सूरज साहू ने जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री संग काटा केक
बिलासपुर छत्तीसगढ़ : भारतीय जनता पार्टी कोटा विधानसभा आईटी सेल प्रभारी युवा नेता सूरज साहू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू संग केक काटा । सर्वप्रथम सूरज साहू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मां महामाया की नगरी रतनपुर जाकर माता का आशीर्वाद लिया एवं पूजा अर्चना की ।

आगे बेलगहना जनजाति गौरव दिवस में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू संग शामिल हुए जहां केंद्रीय मंत्री द्वारा सूरज साहू को जन्मदिन की बधाई दी गई एवं कार्यक्रम के बाद साथ में केक काटा गया इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने सूरज साहू की लंबी उम्र एवं निरंतर आगे बढ़ते रहने की कामना की साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी कोटा मंडल के अन्य सदस्यों द्वारा भी सूरज साहू को जन्मदिन की बधाई एवं लंबी उम्र की कामना की।

सूरज साहू के जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सूरज साहू हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं हैं सूरज को जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसे सूरज ने पूरी तरह निर्वाह किया है और हमेशा पार्टी हित में काम किया है सूरज साहू भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ सेवा भारती समिति के माध्यम से सामाजिक कार्यों में भी आगे रहते हैं






Average Rating
More Stories
Raigarh News: सोनू अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला युवा इकाई का अध्यक्ष…. प्रतीक अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी..
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश