बिलासपुर 17 नवंबर 2024। बिलासपुर में एक पुलिसकर्मी का रिश्वत मांगते वीडियो वायरल हो रहा है। प्रधान आरक्षक शराब तस्करी में फंसे आरोपी की जमानत के लिए पेश आवेदन पर सुनवाई के दौरान डायरी में दस्तावेज पूरा करने के लिए पैसे मांग रहा है। प्रधान आरक्षक वायरल वीडियो में कह रहा है कि आरोपी (शराब तस्कर) ने पहले रुपए देने की बात कही थी, लेकिन वह आया नहीं। जानकारी के मुताबिक वीडियो में दिख रहा हेड कांस्टेबल बिल्हा थाने में पदस्थ अनिल साहू है। वहीं वीडियो वायरल होते ही प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है।जब्त बाइक को राजसात नहीं करने के एवज में 50 हजार की डिमांड कर रहा है। इसके अलावा शराब तस्कर से दस्तावेज के लिए 5-10 हजार अलग से चाहिए कह रहा है। हालांकि ये वीडियो पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में प्रधान आरक्षक कह रहा है कि ऐसे में अब वह दस्तावेज तभी पूरा करेगा, जब उसे उसके मुताबिक रकम मिल जाएगी। नहीं मिलेगी तो नहीं करेगा। प्रधान आरक्षक जब्त बाइक को राजसात नहीं करने के लिए 50 हजार की डिमांड करते सुनाई दे रहा है। वीडियो बनाने वाला कम राशि में ही वाहन छूट जाने की बात कहता है, तो प्रधान आरक्षक उसे नियमों की जानकारी देकर 70 प्रतिशत राशि का ड्राफ्ट न्यायालय में जमा करने की बात कहता है।
50 हजार लगेगा…बाइक छूट जायेगा…हेड कांस्टेबल का घूस मांगते वीडियो हुआ वायरल, लाइन अटैच

Views: 1386
Read Time:1 Minute, 55 Second





Average Rating
More Stories
कोटया में दो सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन, 6.41 करोड़ रुपये होंगे खर्च, धनपुर-कोटया और बोडेमुड़ा-रतनपुर मार्ग से ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन करने के दिए निर्देश
मनेंद्रगढ़ में 8.68 करोड़ की लागत से बनेगा नर्सिंग कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने किया शिलान्यास, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत एमसीबी के श्रद्धालु अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब और वैष्णो माता मंदिर के लिए हुए रवाना, हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रा का किया शुभारंभ
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर