Pushpa 2 द रूल का ट्रेलर लॉन्च : किसने लिया कितना फीस Video
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को पटना (बिहार) में लॉन्च किया गया है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म का ट्रेलर पटना में क्यों लॉन्च किया गया है इसकी वजह सामने आ गई है।
इसका मुख्य कारण फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता है। बिहार में ‘पुष्पाः द राइज’ ने हिंदी वर्जन में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस इवेंट के जरिए फिल्म निर्माताओं ने प्रशंसकों को सम्मान देने की कोशिश की इसलिए बड़े शहरों की बजाय पटना को चुना गया वहीं फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान पटना के गांधी मैदान में भीड़ बेकाबू हो गई थी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

पटना के DM और SSP भी गांधी मैदान में मौजूद रहे भारी फोर्स तैनात की गई थी मिडिया रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन को मेकर्स ने ₹300 करोड़ की रिकॉर्ड-तोड़ फीस दी है तो रश्मिका मंदाना द्वारा 10 करोड़ रुपए की फीस वसूल किए जाने की खबर है वहीं श्रीलीला ने स्पेशल डांस नंबर के लिए 2 करोड़ रुपए लिए हैं फिल्म 5 दिसंबर को वर्ल्डवाइड तमिल, तेलुगू, हिंदी, कन्नड़, मलयालम और बंगाली जैसी भाषाओं में रिलीज होगी।





Average Rating
More Stories
कोटया में दो सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन, 6.41 करोड़ रुपये होंगे खर्च, धनपुर-कोटया और बोडेमुड़ा-रतनपुर मार्ग से ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन करने के दिए निर्देश
मनेंद्रगढ़ में 8.68 करोड़ की लागत से बनेगा नर्सिंग कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने किया शिलान्यास, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत एमसीबी के श्रद्धालु अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब और वैष्णो माता मंदिर के लिए हुए रवाना, हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रा का किया शुभारंभ
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर