The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

CG News : क्षेत्रीय दौरे के साथ विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, फूल बरसाकर किया साधु संतों का स्वागत…

Views: 1806
Spread the love
Read Time:3 Minute, 2 Second

विधायक अटल मैकल परिक्रमा यात्रा में हुए शामिल 

फूल बरसाकर किया साधु संतों का स्वागत लिया आशीर्वाद

क्षेत्रीय दौरे के साथ विकास कार्यो का किया भूमिपूजन लोकार्पण

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव एक दिवसीय क्षेत्रीय दौरे पर जीपीएम जिले के गौरेला पेंड्रा पहुंचे जंहा उन्होंने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल जलेश्वर धाम पहुंचकर माँ नर्मदा मैकल परिक्रमा समिति द्वारा आयोजित 15 नवम्बर से प्रारंभ एक सप्ताह तक चलने वाली मैकल परिक्रमा यात्रा में शामिल तीर्थयात्रियों साधु संतों ग्रामीणजनों का फूल माला बरसाकर स्वागत किया आरती में शामिल हुए तथा परिक्रमा कर रहे यात्रियों के साथ भजन कीर्तन का आनंद लिया।

उन्होंने बताया कि हम सब हिंदुओं की आस्था का केंद्र एवं मां गंगा के बाद दूसरी सबसे पवित्र एवं पूजे जाने वाली नदी माँ नर्मदा के मैकल कारीडोर का निर्माण हों जाने से पूरे क्षेत्र के लोगो को परिक्रमा में आसानी होगी साथ ही नर्मदा के प्रवाह के इर्द गिर्द बसे गाँव भी लाभान्वित होंगे साथ ही ये पूरा क्षेत्र नर्मदा तीर्थ के रूप में विकसित हो सकेगा ।

अपने दौरे में उन्होंने विधायक निधि से स्वीकृत कार्यो सीसी रोड उरांव पारा बानघाट,सीसी रोड पटपरी आमाडोब पुलिया निर्माण पटपरी आमाडोब स्ट्रीट लाइट कार्य पड़वानिया सीसी रोड सरपंच मोहल्ला पकारिया सीसी रोड अमनाला थाड़पथड़ा सीसी रोड घुम्माडोंगरी तराईगांव पुलिया निर्माण कार्य मुक्तिधाम रोड तराईगांव का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

उनके साथ दौरे में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अमोल पाठक प्रदीप दुबे राजेश दुबे तेजप्रताप राजपूत अमित पाठक उपेंद्र उइके बजरंग वाकरे श्रीनु राव कुक्कू सठ्ये पवन केशरी राजेश यादव भूरा रवि राय गणेश मार्को अंसार जुनजानी सुंदर सिंग सूफियान अंसारी नरेंद्र यादव आदि कार्यकर्ता शामिल थे ।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed