बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक रेप पीड़िता महिला अपनी मासूम बच्चे के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काफिले के सामने कूद गई।
शनिवार को सीएम विष्णु देव साय का बिलासपुर में एक कार्यक्रम था। इस दौरान एक रेप पीड़िता महिला काफिले के सामने बैठ गई और प्रदर्शन करने लगी। महिला ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में देरी करने का भी आरोप लगाय। महिला का आरोप है कि, रेप का आरोपी उस पर कोर्ट में बयान बदलने का दबाव बना रहा है। इसके लिए उसे धमकी भी दे रहा है। महिला ने सीएम, नेताओं और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं महिला ने सीएम के काफ़िले के सामने बैठकर जमकर हंगामा मचाया,

रेप पीड़िता महिला ने आरोपी के द्वारा किए गए मारपीट पर रिपोर्ट ना लिखे जाने और कार्रवाई में देरी करने की शिकायत की है। महिला का पुलिस पर आरोप है कि कलेक्टर कार्यालय जाकर निवेदन किया,तब जाकर रिपोर्ट लिखी गई,लेकिन कार्रवाई अब भी नहीं हो रही है करीब 15 मिनट तक CM काफिले को रोककर महिला हंगामा करती रही इस दौरान बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने पीड़िता से बातचीत की और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया.






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली