- नदिया किनारे रात केअधेरे में चलता है जुआ का अवैध कारोबार… : सुत्र
- 50 से 60 लोग इस जुआ के अवैध खेल में शामिल होते हैं..
बिलासपुर : एक ओर बिलासपुर पुलिस के द्वारा लगातार जुआरियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही वहीं सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नदिया के किनारे इन दिनों खुलेआम जुआ चल रहा है। रात के अंधेरे में हजारों – लाखों का दांव लगा रहे हैं।
पुरा मामला शहर के सिविल लाइन थाना इलाके का है।
हमारे सुत्र बताते हैं कि वहां जुआ खेलने के लिए आसपास के जिलों से भी लोग आते हैं। वहीं, जुआ खिलाने वाले जुआरियों द्वारा लगातार लोकेशन बदला जाता हैं। 50 से 60 लोग इस जुआ के अवैध खेल में शामिल होते हैं और रात के अंधेरे में पुलिस के नाक के नीचे गोरख धंधा चलता है।

हमें जो हमारे सुत्र से जानकारी मिली है वो बताते हैं कि सिविल लाइन थाना का एक सिपाही इस जुआ के अवैध फंड को मैनेज कर रहा है और जुआ खिलाने वाले जुआरी से अपने अधिकारी का सेटींग करा दिया है जिसके अवज में जुआरी ने लाख रुपए से अधिक का चंदा दिया है हमारे सुत्र ने उसके नाम का भी जिक्र किया है साथ ही मामले में कुछ फोटो और वीडियो भी हमारे हाथ लगे हैं जिसका खुलासा हम ख़बर के अगले अंक में प्रकाशित करेंगे।
अब देखने वाली बात होगी कि हमें मिली जानकारी में पुलिस के कार्य प्रणाली पर लगा रहे प्रश्नवाचक चिन्ह हटता है बिलासपुर पुलिस नदियां के तट पर अवैध धंधा चलाने वालों पर कार्यवाही करती है या युहीं बिलासपुर पुलिस को चिढ़ाते हुए जुआ खिलाने वाले जुआरी पुलिस की कार्यशाली को चिढ़ाते हुए उस पर एक काला धब्बा लगाते रहेंगे।
अगले अंक के साथ फिर मिलेंगे The YWN News को YouTube पर Subscribe नहीं किया है तो बिलासपुर के आस-पास के ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Subscribe जरूर करें ।
https://youtube.com/@theywn_news?si=eW1NzzN-jMP90aCG






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर