- स्मार्ट सिटी का बंद पड़ा ट्रैफिक सिग्नल…जिम्मेदार बेखबर..
- क्षेत्रवासी ट्रैफिक जाम से परेशान
बिलासपुर.. शहर स्मार्ट सिटी के रूप में अपनी पहचान बना चुका है और कुछ क्षेत्रों का स्मार्ट सिटी योजना के तहत चयन कर विकास भी किया जा रहा है, जिसमें शहर के नेहरू नगर स्मार्ट सिटी रोड से नर्मदा नगर को जोड़ने वाली रोड़ पर जो ट्रैफिक सिग्नल लगाया गया है वहाँ चारों तरफ से ट्रैफिक का दबाव रहता है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, न तो चौक पर कोई ट्रैफिक पुलिस द्वारा जवान तैनात किए गए और न ही सिग्नल चालू किया गया है,

इसमें ट्रैफिक पुलिस की निष्क्रीयता साफ देखी जा सकती है ट्रैफिक पुलिस लाख दावे करे कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त है पर हकीकत इसके विपरीत है यहाँ पर जो ट्रैफिक सिग्नल लगाया गया है, वह कई समय से बंद है, इस सड़क से रोजाना वीआईपियों का काफिला गुजरता है इसके बाद भी इस बंद ट्रैफिक सिग्नल को शुरु करने न तो वीआईपियों ने पहल की और न ही जिम्मेदार अधिकारियों ने ।
ट्रैफिक पुलिस को चाहिए कि आम जनमानस की असुविधा को ध्यान में रखते हुए नेहरू नगर स्मार्ट सिटी रोड से नर्मदा नगर को जोड़ने वाली रोड़ पर बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नल को संज्ञान लेकर इसे शुरू कराएं व इसी रोड़ पर कुछ दूर पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने के लिए खम्बा लगाकर छोड़ दिया गया है.

इस पर भी ट्रैफिक पुलिस को संज्ञान लेकर यहाँ ट्रैफिक सिग्नल लगाना चाहिए और इन दोनों ही जगहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात किए जाने चाहिए और यहाँ स्टापर के जरिए अस्थाई चौक बनाया जाना चाहिए और सड़क के कुछ दूर तक स्टापर लगाए जाने चाहिए,जिससे वाहन चालक अपनी दिशा में वाहनों की आवाजाही करें और ट्रैफिक भी सुचारू रूप से चले..
ट्रैफिक पुलिस को इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करना चाहिए, जिससे आम जनमानस को ट्रैफिक समस्या से छुटकारा मिल सके l





Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?