कोरबा 28 नवंबर 2024। कोरबा जिला में एक आदतन नशेड़ी युवक से मिलने पहुंची उसकी गर्लफ्रेंड पर उस वक्त जान पर बन आयी, जब युवक ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की घर में बिना कुछ बताये प्रेमी से मिलने पहुंची थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने के बाद आरोपी ने चाकू से लड़की पर ताबड़तोड़ हमला कर गोद दिया। घटना के बाद बकायदा आरोपी ने लड़की को लहूलुहान हालत में उसके घर के बाहर छोड़ने के बाद घरवालों को धमकाने के बाद लौट गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
हत्या के प्रयास का ये मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना के सीतामढ़ी बस्ती में रहने वाला निलेश आदतन नशेड़ी है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात निलेश की नाबालिग गर्लफ्रेंड उससे मिलने पहुंची थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद नशे में धुत्त निलेश ने अपने पास रखे चाकू से लड़की पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने चाकू से लड़की पर कई बार हमला किया, ताकि उसकी मौत हो जाये।
इसके बाद जब लड़की बुरी तरह से लहूलुहान हो गयी, तब उसे उठाकर घर के बाहर रखकर चला गया। पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी ने इस वारदात के बाद घर के बाहर पहुंचकर बकायदा उनकी बेटी को मारने की जानकारी दी। इसके बाद वह वहां से लौट गया। आनन फानन में नाबालिग लड़की को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली