पंडरिया शक्कर कारखाना में भ्रष्टाचारियों की नहीं गल रही दाल,इस लिये दे रहे ऊलजुलूल बयान
पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी हैं ईमानदार व्यक्तित्व की धनी -अश्वनी यदु
पिछले सरकार द्वारा सब इंस्पेक्टर भर्ती को क्यों रोका गया सर्व विदित है, वर्तमान बीजेपी की सरकार ने तत्काल लिस्ट जारी किया यह प्रमाण है ईमानदारी की

पंडरिया –भुपेश बघेल की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार में पंडरिया शक्कर कारखाना पूरी तरह से भ्रष्टाचार का गढ़ बना हुवा था ,सरकार बदलते ही तस्वीर बदलनी शुरु हुई पंडरिया को अपना नया विधायक भावना बोहरा के रूप में मिला, पढ़ी लिखी समाज सेवा में तत्पर अपनी बेदाग छवि, ईमानदारी के लिऐ प्रतिबद्धता के कारण लोगों में पहले से ही प्रसिद्ध रही हैं विधायक बनने के बाद बिल्कुल अपने आदत के अनुरूप कार्य प्रारम्भ की उसी का परिणाम है की आज सभी क्षेत्रों में हर कार्य में पारदर्शिता निखर कर सामने आ रही है, पंडरिया जनपद पंचायत के सभापति अश्वनी यदु ने आगे कहा की किसी भी चौक चौराहे में चले जाइये हर व्यक्ती द्वारा कवर्धा पंडरिया दोनों विधायकों की प्रशंसा करते नजर आ जायेंगे शक्कर कारखाना हो या अन्य विभाग सभी विभाग में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य किया जा रहा है,
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के द्वारा यह बयान की सरकारी नौकरी में कोई अप्रोच नहीं चलेगा किसी के कहने से नौकरी नहीं लगने वाली जिसका भी लगेगा अपनी मेहनत से लगेगा इस बयान से बीजेपी की नीति स्पष्ट हो जाती है की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई वाली सरकार में भ्रष्टाचार के लिये कोई स्थान नहीं है, वहीं बात की जाये पंडरिया की तो पंडरिया विधायक भावना बोहरा का इरादें स्पष्ट है की पंडरिया विधानसभा को हर क्षेत्र में पूरी पारदर्शिता के साथ अग्रणी बनाना है, सरकार का पहला वर्ष ही उपलब्धियों से भरा हुआ है आने वाले चार वर्षों में निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ उपलब्धियों से भरा हुवा होगा





Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?