- कबीर चौक पर झगड़ा, विवाद करने वाले युवक पर जूटमिल पुलिस ने की कार्रवाई, गिरफ्तार कर भेजा हवालात..
- पेट्रोलिंग पर मौजूद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया,
रायगढ़ The YWN News : बीती रात कबीर चौक पर हुए विवाद पर जूटमिल पुलिस ने तत्पर कार्रवाई करते हुए तनाव उत्पन्न करने वाले युवक बंटी पांडे को गिरफ्तार किया। घटना उस समय हुई जब बंटी पांडे, सवारियों को जबरन अपने ऑटो में बैठाने की कोशिश कर रहा था।
Raigarh News मामला तब बढ़ा जब बालाघाट, एमपी निवासी मिथुन लिलारे (33 साल) ने शिकायत की कि वे करीब 20-25 लोगों के साथ, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, चंद्रपुर मंदिर दर्शन कर कोसमनारा बाबाघाम दर्शन के लिए जा रहे थे। कबीर चौंक पर बंटी पांडे ने उनके साथ गाली-गलौज और जोर-जबरदस्ती की।

The YWN News पेट्रोलिंग पर मौजूद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और थाने ले आई।
Raigarh News Today थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि बंटी पांडे पुलिस की मौजूदगी में भी गवाहों के सामने गाली-गलौज और झगड़े पर उतारू था। इस व्यवहार को गंभीरता से लेते हुए अनावेदक बंटी पाण्डे पिता राजू पाण्डे 23 साल निवासी कबीर चौंक जूटमिल पर प्रतिबंधक धारा 170, 126, 135(3) BNSS के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना तत्काल दें।





Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?