
Jio ने लॉन्च किया नया धांसू प्लान
Jio ने न्यू ईयर से पहले बड़ा धमाका किया है। कंपनी ने नए साल पर 2025 रुपए का एक धांसू प्लान लॉन्च किया है, जिसके तहत आपको 200 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस रिचार्ज प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। प्लान के तहत अनलिमिटेड 5G डेटा और डेली 100 SMS मिलते हैं। प्लान के साथ में आपको जियो TV, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का भी एक्सेस मिलता है। इतना ही नहीं प्लान के तहत 500 रुपए का Ajio कूपन मिलता है।

अगले साल बॉलीवुड में कमबैक करेंगी प्रियंका चोपड़ा !
प्रियंका चोपड़ा अगले साल बॉलीवुड में कमबैक कर सकती हैं। रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने कहा- अगले साल हिंदी फिल्म कर सकती हूं। मैं देसी गर्ल हूं। मेरे अंदर से भारत और बॉलीवुड को नहीं निकाल सकते। मुझे अपने देश व संस्कृति से प्यार है और उस पर गर्व है। हालांकि प्रियंका ने फिल्म की डिटेल्स शेयर नहीं की। 2021 में प्रियंका ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आई थीं। ये फिल्म हिंदी-इंग्लिश में थी।

बाजार की सपाट शुरुआत…
शेयर बाजार आज मामूली तेजी के साथ खुला है। सेंसेक्स 40 पॉइंट के अप के साथ 81,581 के लेवल पर ट्रेड हो रहा है, जबकि निफ्टी 5 अंक चढ़कर 24,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अभी टॉप गेनर्स में टेक महिंद्रा, वेदांता, हिंडाल्को, भारती एयरटेल, LTIMIndtree और इन्फो एड्ज (इंडिया) हैं। टॉप लूजर्स में अपोलो हॉस्पिटल्स, ट्रेंट, BPCL, अंबुजा सीमेंट्स, टाइटन और IOCL हैं।







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार