The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : महतारी वंदन की राशि से श्रृंगार का समान खरीदती हैं रश्मि पुरी..

Views: 822
Spread the love
Read Time:1 Minute, 17 Second

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : महतारी वंदन की राशि से श्रृंगार का समान खरीदती हैं रश्मि पुरी..

  गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 17 दिसम्बर 2024

पेण्ड्रा विकासखण्ड के कुदरी गांव की 40 वर्षीय महिला श्रीमती रश्मि पुरी महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से बहुत खुश हैं। उन्हें हर महिने एक-एक हजार रूपए मिल रहा है। इस राशि का उपयोग रश्मि अपने लिए चुड़ी, बिंदी, श्रृंगार का समान खरीदने और घरेलू खर्च में करती है। उनके तीन पुत्र है, सभी पढ़ाई कर रहें हैं।

पति श्री उत्तम दास ग्राम कोटवार हैं। रश्मि पुरी महिला स्व सहायता समूह की सदस्य हैं, जो कि राशन दुकान चलाती हैं। महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। हर महीने एक हजार रूपए मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed