The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Chhattisgarh डिप्टी कलेक्टर की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही युवक को मौत..

Views: 950
Spread the love
Read Time:1 Minute, 12 Second

डिप्टी कलेक्टर की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर युवक ने तोड़ा दम..

 छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। डिप्टी कलेक्टर की कार ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र की है, जहां विपरीत दिशा से आ रही बाइक को डिप्टी कलेक्टर की कार ने टक्कर मार दी। मृतक युवक की पहचान अलख राम (उम्र 30 वर्ष) निवासी ग्राम बोगर भानुप्रतापपुर के रूप में हुई है। हादसे में शामिल कार डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके (निवासी ग्राम अवारी) की बताई जा रही है, जो वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed