क्षणिक आवेश में आकर पति ने पत्नी पर इस कदर किया हमला चली गई जान..
Korba Chhattisgarh News
कोरबा। क्षणिक आवेश में आकर पति ने पत्नी पर इस कदर हमला किया कि उसकी जान ही चली गई। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक 16 दिसम्बर को थाना बांगो क्षेत्र के चौकी मोरगा में ग्राम पतुरियाडांड़ जंगल निवासी विशाल आर्मो अपनी पत्नी धनमति आर्मो उम्र 24 वर्ष के साथ बच्चों को लेकर अरसिंया से पतुरियाडांड़ अपने घर जा रहा था।
रास्ते में पत्नि धनमति थक जाने के कारण चलने से इंकार कर रही थी जो विशाल आर्मो के द्वारा जबरन चलने को बोला गया तब धनमति उसे गाली दे दी। इतने में विशाल ने हाथ-मुक्का से धनमति के चेहरे-गाल में कई बार मारपीट किया, फिर वहां से चट्टान के रास्ते से आगे घर जाते समय आरोपी विशाल के द्वारा पुनः डण्डा से सिर में मार दिया जिससे धनमति चट्टान से नीचे गिर गई।
मारपीट करने से सिर में गंभीर चोट लगने के कारण 16 दिसम्बर 2024 को उसकी मृत्यु हो गई। मृतका के पिता के द्वारा मौत की सूचना देने पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं गवाहों के कथन, घटना स्थल का निरीक्षण के आधार पर आरोपी विशाल आर्मो पिता सावन उम्र 28 वर्ष निवासी पतुरियाडांड जूनापारा चौकी मोरगा के विरूद्ध मारपीट कर हत्या करने के अपराध का सबूत पाये जाने पर हिरासत में लेकर 20 दिसम्बर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक सिद्धांत तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा, एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में एएसआई मंगतूराम मरकाम (चौकी प्रभारी मोरगा), आरक्षक देवेन्द्र पैकरा, महिपाल, शिव चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








Average Rating
More Stories
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!