The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

कोरबा : अब शुकवारो बाई को किसी से पैसे मांगने की नहीं पड़ती जरूरत..

Views: 985
Spread the love
Read Time:2 Minute, 59 Second

कोरबा : अब शुकवारो बाई को किसी से पैसे मांगने की नहीं पड़ती जरूरत…

 अपनी जरूरतों के लिए महतारी वंदन योजना की राशि आती है काम

कोरबा 20 दिसम्बर 2024

विकासखण्ड कोरबा अंतर्गत ग्राम बगदरीडाँड़ की लगभग 55 वर्षीय शुकवारो बाई को कुछ माह पहले तक अपनी छोटी-छोटी जरूरतों की पूर्ति के लिए कुछ लोगों से उधार में पैसे मांगने की आवश्यकता पड़ती थी। कई बार बहुत जरूरी काम के लिए उन्हें किसी से पैसा मिल जाता कई बार नहीं मिलता. .कुछ रूपए के लिए उन्हें लंबा इंतजार भी करना पड़ता था। अब जबकि महतारी वंदन योजना से हर महीने खाते में एक हजार रूपए समय पर मिल जाते हैं तो वनांचल में रहने वाली शुकवारो बाई को किसी के आगे रूपए के लिए हाथ फैलाने जैसी नौबत नहीं आती है।

घर के पास ही झाड़ू बनाने में व्यस्त ग्राम बगदरीडाँड़ की शुकवारो बाई ने बताया कि वह जंगल में निवास करती है। यहाँ वनोपज पर निर्भर रहना पड़ता है। उम्र के साथ ही उन्हें काम करने में परेशानी होती है, वह किसी तरह छोटे-मोटे घरेलू काम कर लेती है। उन्होंने बताया कि विगत माह महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का आहरण किया है। इस राशि का उपयोग घर में आवश्यक कार्यों के लिए किया है।

उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू किए जाने के बाद जंगल क्षेत्र में निवास करने वाली हम जैसी महिलाओं के लिए यह वरदान साबित हो रही है। हर महीने खाते में 01 हजार की राशि प्राप्त हो जाती है, इससे छोटी-मोटी जरूरतें हम पूरी कर लेते हैं।

उन्होंने महतारी वंदन योजना लागू किए जाने से ग्रामीण क्षेत्र की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को लाभ मिलने और जरूरत के समय किसी के आगे पैसे के लिए हाथ फैलाने जैसी नौबत नहीं आती। शुकवारो बाई ने बताया कि पति दुरूप सिंह खेती-किसानी का काम करते है। चूंकि इस क्षेत्र में पानी की समस्या है इसलिए धान का उत्पादन बहुत ज्यादा नहीं होता है। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार के प्रति आभार भी प्रकट किया।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed