The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

CG News : जिला स्तरीय युवा महोत्सव में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, विभिन्न वर्गों में प्रतिभागी हुए सम्मानित..

Views: 1307
Spread the love
Read Time:3 Minute, 6 Second

 

जांजगीर-चांपा 20 दिसंबर 2024

कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन आज जिला ऑडिटोरियम जांजगीर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिले के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें 15 से 29 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार प्रतियोगिताओं लोक नृत्य, लोकगीत (समूह एकल) कहानी लेखन, चित्रकला, तात्कालीन भाषण, कविता, हस्तशिल्प, विज्ञान मेला, टेक्सटाईल कृषि उत्पाद, रॉक बैण्ड का आयोजन किया गया।

इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा साइंस प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। महोत्सव में विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने महोत्सव की सराहना करते हुए इसे युवाओं के उज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कहा कि राष्ट्र शक्ति के रूप में युवा उभरकर सामने आये है आज और कल के युवाओं पर देश के निर्माण की जिम्मेदारी है। इस दौरान उन्होंने स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं और विचारों को याद किया गया। युवाओं को साहस, आत्मविश्वास और राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरित होने का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल ने कहा कि आज का युवा विभिन्न विधाओं में आगे बढ़कर राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

श्री गुलाब सिंह चंदेल ने कहा कि युवाओं की देश को बेहतर बनाने में महती भूमिका है जो देश और विदेश में आगे बढ़ रहें है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुमित बघेल, गुलाब चंदेल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं युवा प्रतिभागी उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन व्यख्याता दीपक यादव ने किया।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed