रायपुर 22 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना में जब से सनी लियोन का नाम सामने आया है, तभी से राजनीतिक गरमा गयी है। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर कटाक्ष कर रही है। दरअसल महतारी वंदन योजना में एक चौकाने वाली जानकारी आयी है, जिसके मुताबिक सनी लियोनी के नाम से महतारी वंदन की राशि जारी हो रही है। सनी लियोन
आज सनी लियोन कल करीना का आयेगा नाम- बैज
फिल्मी एक्ट्रेस को महतारी वंदन योजना की राशि दिये जाने के चौकाने वाला मामले पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। भाजपा सरकार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने निशाना साधते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि महतारी वंदन योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। उन्होंने घोटाले के लिए मंत्री और सरकार को ज़िम्मेदार बताया है। दीपक बैज ने कहा कि आज सनी लियोनी के नाम से राशि जारी हो रही है, कल करीना कपूर का नाम भी सामने आयेगा। उन्होंने गड़बड़ी की गंभीरता से जांच की मांग की है।
सुशांत शुक्ला ने किया पलटवार
इधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना सरकार का महिलाओंके उत्थान की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज भयभीत है। उन्होंने माना कि एक विसंगति बस्तर में आयी है। किसी तथाकथित हीरोइन के नाम पर पैसे निकल रहे हैं। सुशांत ने कहा कि लाभकारी योजनाओं में ऐसी विसंगतियां हो जाती है। कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, न्याय के नाम पर जो उन्होंने अन्याय किया उसका परिणाम भुगत रहे हैं।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार