धान खरीदी में प्रदेश ने रचा इतिहास: 67.77 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 14.04 लाख किसानों को 14,059 करोड़ का भुगतान…
रायपुर, 23 दिसंबर 2024
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किसानों से धान खरीदी का काम तेजी और सुगमता से किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा संचालित इस अभियान में अब तक उल्लेखनीय सफलता हासिल हुई है। 14 नवंबर 2024 से शुरू हुए इस खरीदी अभियान में अब तक 67.77 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में 14.04 लाख किसानों को बैंक लिंकेज व्यवस्था के माध्यम से 14,059 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
धान खरीदी अभियान जारी रहेगा 31 जनवरी तक
धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा। खरीदी के साथ-साथ धान के उठाव का काम भी तेज गति से हो रहा है। खाद्य विभाग के अनुसार, अब तक 36.89 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किए गए हैं, जिसके विरुद्ध 15.25 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।
27.68 लाख किसानों ने कराया पंजीयन
इस खरीफ वर्ष में 27.68 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है, जिनमें 1.45 लाख नए किसान शामिल हैं। राज्य के 2,739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।
प्रतिदिन जारी हो रहे हैं हजारों टोकन
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि 23 दिसंबर को 78,175 किसानों से 3.42 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया। इसके लिए 93,714 से अधिक टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिनों के लिए 93,985 टोकन जारी किए जा चुके हैं, ताकि खरीदी प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न आए।
किसानों की आय में बड़ा योगदान
राज्य सरकार की इस पहल ने किसानों की आय और आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। सरकार का अनुमान है कि इस वर्ष धान खरीदी के रिकॉर्ड आंकड़े स्थापित होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग और धान उठाव की प्रभावी योजना से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसानों को समय पर भुगतान हो और किसी भी स्तर पर असुविधा न हो।






Average Rating
More Stories
Raigarh News: सोनू अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला युवा इकाई का अध्यक्ष…. प्रतीक अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी..
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश