रायपुर : दुःख और संघर्ष के बाद श्रीमती किरण बर्वे को मिली महतारी वंदन योजना की छाया
- मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद
रायपुर, 26 दिसंबर 2024
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से कोरिया जिले की श्रीमती किरण बर्वे को आर्थिक रूप से काफी राहत मिली है। श्रीमती बर्वे ने बताया कि उनके जीवन में दुःख और संघर्ष के बाद महतारी वंदन योजना ने नया उत्साह और राहत दी है।
वे दो बच्चों की मां है, पति का आकस्मिक निधन हो गया था, जिसके बाद उन्हें बच्चों के लालन-पालन और उनकी शिक्षा में भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार की महतारी वंदन योजना से उन्हें हर माह एक स्थिर आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वह अपने बच्चों की पढ़ाई और घर की अन्य आवश्यकताओं को पूरा कर पा रही हैं।
श्रीमती किरण बर्वे ने बताया, ’’इस योजना से मिल रही राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की पढ़ाई में करती हूं। इस योजना ने उसे अपनी कठिनाइयों से उबरने और बच्चों को बेहतर भविष्य देने का मौका दिया है।’’
किरण ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि ’’महतारी वंदन योजना मुझ जैसी महिलाओं के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है। जिला प्रशासन ने इस योजना के जरिए मुझे बेहद सहायता प्रदान की है।’’

’’महतारी वंदन योजना’’ न केवल आर्थिक मदद दे रही है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर को सुधारने का भी कार्य कर रही है। श्रीमती किरण जैसी महिलाएं अब अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ कर रही हैं। यह योजना महिलाओं के लिए एक संजीवनी साबित हो रही है, जिससे उनके जीवन में आशा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।





Average Rating
More Stories
Bilaspur : डामर की बढ़ी कीमतों पर निगम की सड़कों को राहत, अब निर्माण में देरी हुई तो जनता के साथ सड़क पर उतरेंगे: अंकित गौरहा
Bilaspur : छठ महापर्व को लेकर अरपा घाट पर तैयारियां तेज, कलेक्टर और SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा…13 से 16 नवंबर तक होगा छठ पर्व का आयोजन
कोटया में दो सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन, 6.41 करोड़ रुपये होंगे खर्च, धनपुर-कोटया और बोडेमुड़ा-रतनपुर मार्ग से ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन करने के दिए निर्देश