The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Raipur : 10 किलो गांजा का साथ तस्करी करते एक महिला एक पुरुष गिरफ्तार 

Views: 911
Spread the love
Read Time:1 Minute, 36 Second

Raipur : 10 किलो गांजा के साथ तस्करी करते एक महिला एक पुरुष गिरफ्तार 

 

थाना पुरानी बस्ती, रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 10 किलो गांजा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त गांजे की कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी

1. हिना परवीन उर्फ छोटी (24), निवासी बंधवा पारा, रायपुर।

2. भक्त राज घोष उर्फ राजा (29), निवासी जीएस सुपरमार्केट के सामने, बंधवा पारा, रायपुर।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बंधवा पारा इलाके में दो व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया।

 

तलाशी के दौरान दोनों के पास से 10 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed