रायपुर 7 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में आरक्षण की प्रक्रिया आज राजधानी रायपुर में पूरी हो गई है। इस बार रायपुर सहित कोरबा और बीरगांव से सामान्य वर्ग की महिला मेयर का चुनाव लड़ेगी। रायपुर के अलावा कोरबा और बीरगांव सीट भी सामान्य महिला वर्ग के लिए रिजर्व हो गया है।
आपको बता दे रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश के 10 नगर निगमों में होने वाले चुनाव के लिए प्रदेश के सभी
14 नगर निगमों में महापौर का आरक्षण लॉटरी से किया गया। इस लाटरी में प्रदेश के 10 नगर निगम में होने वाले मेयर के चुनाव के लिए लाॅटरी निकाला गया। जिसमें 10 में से 5 नगर निगम में महिला के लिए मेयर की सीट आरक्षित है।
14 नगर निगम में आरक्षण प्रक्रिया पूरी
1.रायपुर- सामान्य महिला 2.बीरगांव-सामान्य महिला 3.दुर्ग- ओबीसी महिला 4.भिलाई-OBC 5.भिलाई चरौदा-OBC 6.बिलासपुर-OBC 7.कोरबा-सामान्य महिला 8.धमतरी-समान्य 9.रायगढ़ – SC 10.अम्बिकापुर ST 11.रिसाली-SC महिला 12.चिरमिरी- सामान्य 13.जगदलपुर-सामान्य 14. राजनांदगांव -सामान्य
14 नगर निगम में 5 महापौर सीट महिला आरक्षित
SC वर्ग में 1 महिला सीट आरक्षित
OBC में 1 महिला सीट हुई आरक्षित
सामान्य में तीन महिला सीट आरक्षित
50 फीसदी आरक्षण के हिसाब से तय हुए आरक्षण..
SC के लिए दो सीट हुई है आरक्षित
ST के लिए एक सीट हुई आरक्षित
OBC के लिए चार नगर निगम आरक्षित
सामान्य के लिए 7 सीट






Average Rating
More Stories
Raigarh News: सोनू अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला युवा इकाई का अध्यक्ष…. प्रतीक अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी..
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश