The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Raipur Chhattisgarh News : बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट..आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल जब्त

Views: 866
Spread the love
Read Time:2 Minute, 52 Second

Raipur News राजधानी में गोलीकांड: बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट..आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल जब्त..

 

रायपुर ( The YWN News ) : राजधानी रायपुर में विधानसभा थाना क्षेत्र के आवासीय कॉलोनी सफ़ायर ग्रीन फ़ेज़ 2 में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घर में गोली चलने की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हत्या करने के बाद आरोपी शख्स फरार हो गया था, जिसे देर रात पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार करने के साथ ही उसके पास से पिस्टल जब्त किया है। ये मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार…..

The YWN News

विधानसभा थाना क्षेत्र के सफ़ायर ग्रीन फ़ेज़ 2 आवासीय कॉलोनी में घटना रविवार की रात करीब साढ़े 11 बजे घटित हुई। यहां रहने वाला पीयूष झा अपने भाई पराग झा के साथ ड्रोन रिपेयर का काम करता था। दोनों भाईयों के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती रहती थी।

मृतक पराग झा की मां ने बताया कि रविवार की रात भी दोनों भाईयों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गया था। जिसके बाद पीयूष झा ने अपने छोटे भाई पराग झा पर पिस्टल से गोली चला दी। इस घटना में पराग झा की मौके पर ही मौत हो गयी। इस हत्याकांड के बाद आरोपी पीयूष अपनी कार से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर एसएसपी संतोष सिंह के निर्देश पर तुरंत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चन्द्राकर, थाना प्रभारी विधानसभा दीपक पासवान घटना स्थल पर पहुँचे। मौके पर मृतक की मां से घटना की जानकारी लेने के बाद तत्काल क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपी के कार का नंबर एवं मोबाइल नंबर सभी थानों में दिया गया।

पुलिस की इस तत्परता से फरार आरोपी पीयूष झा को डीडीनगर क्षेत्र में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत लेकर उसके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी ज़ब्त कर लिया है।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed