Korba News: महाकुंभ में स्नान करने गये एक वकील ने खुद को ADM बताकर VIP ट्रीटमेंट लिया है। इधर मामला संज्ञान में आने के बाद अब वकील पर कार्रवाई की खतरा मंडरा रहा है। जानकारी के मुताबिक वकील विक्रम कुमार जायसवाल प्रयागराज माघ मेले में स्नान करने के लिए प्रयागराज गये थे। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गयी। जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में इलाज के दौरान ही उन्होंने अपना परिचय एडीएम के तौर पर दिया। हालांकि कोरबा प्रशासन ने मामले में स्पष्ट किया है कि इस नाम का कोई अधिकारी जिला प्रशासन में नहीं है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज माघ मेले में विक्रम जायसवाल परिवार सहित मेला घूमने निकले थे।
बताया गया कि विक्रम कुमार जायसवाल अपनी पत्नी और बेटे के साथ प्रयागराज में सेक्टर 24 हर्षवर्धन चौराहे के पास एक दोस्त के यहां ठहरे हैं। परिवार के साथ मेला घूमने निकले, तभी अक्षयवट के पास उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते थोड़ी देर में वह बेहोश हो गए। उन्हें केंद्रीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार में हार्ट अटैक की पुष्टि हुई। जिसके बाद उन्हें छावनी सामान्य अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया। अस्पताल में उन्होंने खुद को कोरबा का एडीएम बताया और होश में आने के बाद मकर संक्रांति पर स्नान की इच्छा जताई। छानबीन करने पर पता चला है कि विक्रम जायसवाल एक वकील हैं जो स्टेट बार काउंसिल में रजिस्टर्ड हैं।






Average Rating
More Stories
Raigarh News: सोनू अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला युवा इकाई का अध्यक्ष…. प्रतीक अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी..
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश