The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Breaking News : बिलासपुर कलेक्टर ने की धान खरीदी की समीक्षा,बिरकोना केंद्र के प्रभारी समेत अन्य को हटाने और एफआईआर के दिए निर्देश

Views: 351
Spread the love
Read Time:4 Minute, 10 Second

कलेक्टर ने की धान खरीदी की समीक्षा

  • बिरकोना केंद्र के प्रभारी समेत अन्य को हटाने और एफआईआर के दिए निर्देश
  • अब तक 6.27 लाख मीट्रिक टन धान की आवक
  • 71 प्रतिशत हो चुका उठाव, निगरानी हुई तेज

 

बिलासपुर, 18 जनवरी 2025: कलेक्टर अवनीश शरण ने आज धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर गहन समीक्षा की। उन्होंने गड़बड़ी और लापरवाही के मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए बिरकोना धान खरीदी केंद्र के प्रभारी समिति प्रबंधक देवारी लाल यादव, ऑपरेटर प्रियांशु जायसवाल, और वर्तमान खरीदी प्रभारी विनोद कुमार यादव को तत्काल हटाने के साथ उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही, प्राधिकृत अधिकारी को भी पद से हटाने का आदेश दिया।

कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के लिए धान खरीदी प्राथमिकता में है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संवेदनशील धान खरीदी केंद्रों पर चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, धान खरीदी केंद्रों में नियुक्त पटवारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे खरीदी प्रक्रिया के शुरू से अंत तक केंद्र में मौजूद रहें। गड़बड़ी में शामिल मिलर्स पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

अब तक 6.27 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 6.27 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। 1,18,143 किसानों ने अपने नजदीकी केंद्रों में धान बेचा है। खरीदे गए कुल धान का 71 प्रतिशत उठाव हो चुका है। कोचियों और बिचौलियों पर कार्रवाई जारी है। अब तक 77 मामलों में 2,976 क्विंटल धान जब्त किया गया है।

कलेक्टर ने निर्देश दिया कि बिचौलियों और दलालों पर कड़ी नजर रखी जाए और कार्रवाई को और तेज किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वास्तविक किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें धान खरीदी योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

 

समितियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

कलेक्टर ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (डीआरसीएस) को निर्देश दिया कि गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर संबंधित समिति प्रबंधकों पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की सहमति से रकबा समर्पण प्रक्रिया पूरी कराई जाए ताकि बिचौलियों द्वारा किसी भी प्रकार का अनुचित लाभ उठाने की संभावना समाप्त हो सके।

बैठक में अधिकारियों की उपस्थिति

बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में हुई, जिसमें सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना, एडीएम आर.ए. कुरुवंशी, संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू और एस.एस. दुबे, खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया, उपायुक्त सहकारिता मंजू पांडेय, डीएमओ शंभू गुप्ता, एसडीएम, तहसीलदार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed