बैकुण्ठपुर। ‘‘न्यू लाईफ‘‘ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित ‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, बैकुण्ठपुर में अध्ययनरत् बी.एस.सी. नर्सिंग के विद्यार्थियों ने शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय अम्बिकापुर द्वारा आयोजित अन्तरमहाविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लिया एवं अपना उत्कृष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं में मुख्यतः 100 मीटर की दौड़, चैकी दौड़, कब्बड्डी, बैडमिंटन, भाला फेंक, तावा फेंक, खो-खो, एकल नृत्य, सामुहिक नृत्य एवं एकल गीत सम्मलित थे। इन प्रतियोगिताओं में ‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, बैकुण्ठपुर के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें दिपेश कुमार एक्का ने एकल बैटमिंटन में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं प्रदीप राजवाड़े ने 100 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं ने कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त किया और संस्था का गौरव बढ़ाया तथा संस्था छात्र- छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करती है। विजेताओं को शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय द्वारा प्रष्स्ति प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
अन्तरमहाविद्यालय प्रतियोगिता में ‘‘न्यू लाईफ‘‘ के विद्यार्थियों का उत्कृष्ठ प्रदर्शन

Views: 1146
Read Time:1 Minute, 49 Second





Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?