बिलासपुर में नगर निगम चुनाव: दूसरे दिन दो नामांकन दाखिल
बिलासपुर: नगर निगम चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन, 23 जनवरी को दो पार्षद प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। वार्ड क्रमांक 21 से श्रीमती सीमा धृतेश और मधुबाला टंडन ने पार्षद पद के लिए अपने नामांकन दाखिल किए।
चुनाव प्रक्रिया के तहत 28 जनवरी तक नाम निर्देशन पत्र जमा किए जा सकते हैं। अब तक पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक 40 लोगों ने निक्षेप राशि जमा कर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए हैं। इसके अलावा, महापौर पद के लिए भी प्रत्याशियों में रुचि देखी गई है। महापौर पद के लिए रेवती यादव, राजकुमार निषाद, खगेश कुमार चंद्राकर, प्रमोद नायक, और श्याम कुमार कश्यप ने आवेदन पत्र लिए हैं।
नगर निगम चुनाव के प्रति जनता और उम्मीदवारों में बढ़ती सक्रियता चुनावी माहौल को रोचक बना रही है।







Average Rating
More Stories
बिलासपुर में फर्जी वसीयतनामा से करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप, मस्तूरी थाने में FIR; एक आरोपी को हिरासत में लेकर छोड़ने की चर्चा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल ?
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!