Views: 1109
Read Time:1 Minute, 28 Second
- तीन बच्चों के पिता के साथ रह रही युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
- लिव-इन-रिलेशन में रह रही युवती की संदिग्ध मौत
सरगुजा जिले के सानीबर्रा गांव में एक 23 वर्षीय युवती, जानकी टेकाम, की लाश उसके लिव-इन पार्टनर सुमार साय गोंड के घर में फांसी के फंदे से लटकी मिली। घटना बुधवार रात की है, जब शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया।
नाक से खून और चारपाई से टिके पैर
युवती का शव फंदे पर लटका हुआ था, लेकिन उसकी स्थिति संदिग्ध मानी जा रही है। नाक से खून बह रहा था और उसके पैर चारपाई से टिके हुए थे। सुमार साय ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस जांच जारी
उदयपुर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस ने मृतका के परिजनों और लिव-इन पार्टनर से पूछताछ शुरू कर दी है।







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली