बिलासपुर: वार्ड क्रमांक 32 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रशांत कश्यप की दावेदारी..
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है। बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 32 से प्रशांत कश्यप ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश कर चुनावी हलचल तेज कर दी है। प्रशांत पिछले 15 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दिखाई है। हालांकि, पार्टी से प्रत्याशी के रूप में टिकट न मिलने से नाराज होकर उन्होंने निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।
प्रशांत कश्यप की छवि एक युवा, ऊर्जावान और सामाजिक रूप से सक्रिय नेता की है। उनकी स्वच्छ छवि और क्षेत्र में लगातार सक्रियता ने उन्हें वार्ड क्रमांक 32 में एक मजबूत उम्मीदवार बना दिया है। वार्ड में उनकी लोकप्रियता और जमीनी पकड़ के चलते भाजपा और अन्य दलों के लिए यह चुनाव चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
प्रशांत के इस फैसले ने न केवल भारतीय जनता पार्टी को असमंजस में डाल दिया है, बल्कि उनके समर्थकों के बीच भी नई उम्मीदें जगा दी हैं। अब देखना होगा कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रशांत कश्यप किस प्रकार से वार्ड 32 के मतदाताओं का समर्थन हासिल करते हैं और राजनीतिक समीकरणों को किस तरह से प्रभावित करते हैं।







Average Rating
More Stories
Raigarh News: सोनू अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला युवा इकाई का अध्यक्ष…. प्रतीक अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी..
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश