बिलासपुर महापौर प्रत्याशी रमा नाविक का घोषणापत्र जारी, जनता से किए बड़े वादे
बिलासपुर नगर निगम के महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती रमा नाविक (केवट) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर जनता से कई बड़े वादे किए हैं। उन्होंने शहर के चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर आवश्यक सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही है।
घोषणापत्र के अनुसार, हर चौक-चौराहे पर पेशाबघर, सोलर लाइट, यात्री प्रतीक्षालय और ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट बनाए जाएंगे। साथ ही, हर एक किलोमीटर की दूरी पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। डिजिटल इंडिया की तर्ज पर प्रत्येक चौक पर यात्री बसों के लिए डिजिटल टाइम टेबल अनिवार्य किया जाएगा।
गरीब एवं बेरोजगार युवाओं को राहत देने के लिए बीपीएल परिवारों के लिए दुकान और गुमटी में प्राथमिकता दी जाएगी। हाट बाजारों में पेयजल और आधुनिक शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, शराब भट्ठियों और चखना सेंटरों को स्कूल, मंदिर और सार्वजनिक स्थानों से दूर करने का वादा किया गया है।
स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने के लिए शहरी दवाखानों में डिजिटल एक्स-रे, पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन और इमरजेंसी सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा, शहर के चारों दिशाओं में गोशालाओं का निर्माण और खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए क्रिकेट, स्केटिंग, खो-खो जैसे खेलों के लिए विशेष मैदानों की व्यवस्था की जाएगी।
रमा नाविक ने वार्ड नंबर 58 के रानी दुर्गावती और स्वर्णिम ऐरा क्षेत्रों में जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया और सभी वर्गों का समर्थन मांगा। उन्होंने हीरा छाप पर वोट देकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की है।








Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?