रायपुर। शहर की आउटर कॉलोनियों में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में पंडरी थाना क्षेत्र की दो प्रमुख कॉलोनियाँ, हर्ष विहार और अवनी विहार, से चौंकाने वाले वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में हथियारबंद चोरों का गिरोह संदिग्ध रूप से कॉलोनियों की रेकी करते हुए नजर आ रहा है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से इन इलाकों में रात के समय अजनबी लोगों की गतिविधियाँ बढ़ गई हैं। सीसीटीवी फुटेज में चोरों को कॉलोनियों में घूमते और घरों की टोह लेते हुए देखा गया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
पुलिस ने जांच शुरू की
मामले को गंभीरता से लेते हुए पंडरी थाना पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।
रायपुर में बढ़ती चोरी की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने गश्त बढ़ाने और कॉलोनियों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का आश्वासन दि
या है।




Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर