
रायपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कुल 100 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
अन्य राज्यों से भी मिले मोबाइल फोन
बरामद किए गए कई मोबाइल फोन छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों—उड़ीसा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार से भी प्राप्त किए गए हैं।
तकनीकी विश्लेषण और समन्वय से मिली सफलता
रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम और साइबर यूनिट ने तकनीकी विश्लेषण और अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर इन गुम हुए मोबाइल फोनों को ढूंढ निकाला।
2024-25 में अब तक 1351 मोबाइल फोन लौटाए गए
रायपुर पुलिस ने वर्ष 2024-25 में अब तक कुल 1351 गुम हुए मोबाइल फोन उनके असली स्वामियों को वापस किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 2 करोड़ 85 लाख रुपये आंकी गई है।
रायपुर पुलिस की जनता से अपील
रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम हो जाए, तो तुरंत www.ceir.gov.in पोर्टल पर इसकी जानकारी दर्ज कराएं और नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करें। इससे गुम हुए मोबाइल का किसी भी अपराध में दुरुपयोग रोका जा सकेगा।
साथ ही, यदि किसी व्यक्ति को कोई लावारिस या संदिग्ध मोबाइल फोन मिलता है, तो उसे तुरंत साइबर सेल, सिविल लाइन रायपुर में जमा करें। ऐसा करने वाले नागरिक को रायपुर पुलिस द्वारा सम्मानित किया जाएगा।![]()






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर