38वें राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ महिला मलखंब टीम ने कांस्य पदक जीता
उत्तराखंड के वन चेतना इंडोर स्टेडियम, चकरपुर, खटीमा में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के 15वें दिन छत्तीसगढ़ की महिला मलखंब टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
11 से 13 फरवरी 2025 तक आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। पहले दिन रोप व पोल मलखंब में छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने 80.05 अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस टीम में संताय पोटाई, मोनिका पोटाई, दुर्गेश्वरी कुमेटी, अनिता गोटा, सरिता पोयम और शिक्षा दिनकर शामिल रहीं। टीम के प्रशिक्षक श्री मनोज प्रसाद, श्री प्रेमचंद शुक्ला और प्रबंधक श्रीमती शांति साहू ने खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दिया।
छत्तीसगढ़ ने अब तक 5 स्वर्ण, 2 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 16 पदक जीते हैं। प्रदेश के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों और खेल संघ के अधिकारियों ने टीम को बधाई दी।








Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली