कलेक्टर कार्यालय के पास ही भ्रष्टाचार! करही ग्राम पंचायत में घटिया सड़क निर्माण का मामला उजागर
मुंगेली, छत्तीसगढ़: जिले के करही ग्राम पंचायत में कलेक्टर कार्यालय से कुछ ही दूरी पर हो रहे सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सरकारी खजाने से लाखों रुपये खर्च कर बनाई जा रही इस सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब है। निर्माण कार्य में सीमेंट का उपयोग नाममात्र हो रहा है, और रेत की मात्रा अत्यधिक होने के कारण सड़क निर्माण महज एक दिखावा लग रहा है।
गुणवत्ता की अनदेखी, सरकारी पैसे की बर्बादी
करही ग्राम पंचायत में ₹6 लाख की लागत से 247 मीटर सड़क बनाई जा रही है। लेकिन निर्माण कार्य की हकीकत चौंकाने वाली है। सड़क की सतह को देखने से ही स्पष्ट होता है कि निर्माण में बेहद घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।
पूर्व सरपंच बोले- “गुणवत्तापूर्ण कार्य हो रहा”
सड़क निर्माण के जिम्मेदार करही ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच संतोष कुमार यादव ने सफाई देते हुए कहा कि रोड का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। हालांकि, मौके पर मौजूद तस्वीरें और स्थानीय लोगों की शिकायतें उनकी बातों को गलत साबित कर रही हैं।
प्रशासन पर उठे सवाल, होगी कोई कार्रवाई?
चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब कलेक्टर कार्यालय से कुछ ही दूरी पर हो रहा है, लेकिन अब तक किसी भी अधिकारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई करेगा या फिर लीपापोती कर भ्रष्टाचारियों को बचाने का काम किया जाएगा?
स्थानीय लोगों की मांग है कि इस मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह के भ्रष्टाचार को रोका जा सके। अब देखने वाली बात होगी कि खबर सामने आने के बाद प्रशासन किस तरह की कार्रवाई करता है।










Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर