The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने किया बिलासपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

Views: 616
Spread the love
Read Time:2 Minute, 5 Second

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने किया बिलासपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्टेशन परिसर, निर्माणाधीन पार्किंग, गेट नंबर 1 एवं 4, द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय और सेकंड एंट्री का विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर में स्वच्छता और यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर स्थित रेलवे स्टेशन के 3डी मॉडल का अवलोकन किया और पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने रिजर्वेशन काउंटर को बंगला यार्ड के पास स्थानांतरित किए जाने की व्यवस्था की भी समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रवीण पांडेय, मंडल रेल प्रबंधक, बिलासपुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed