मनेंद्रगढ़। आयकर विभाग का फर्जी अधिकारी बनकर जिला एमसीबी के मनेंद्रगढ़ शहर में मौजूद ज्वेलरी शाप में धोखाधड़ी करने वाला आरोपी विशाल आर एन नीलंगे उर्फ दीपेन्द्र उर्फ दीपेन्द्र महेश्वरी पिता राजकुमार नीलंगे जाति लिंगायत उम्र 29 वर्ष निवासी गोण्डा नगर डोडवडापुर थाना डोडवडापुर जिला बैगलोर (कर्नाटक) से एक नग सोने का चेन एवं एक नग चांदी की मूर्ति, कुल जुमला 1,67,616/- रूपये का जब्त किया गया।
इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन के उच्च पदाधिकारी द्वारा देते हुए बताया गया कि प्रार्थी राहुल अग्रवाल संचालक अम्बिका ज्वेलर्स के द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र थाना मनेन्द्रगढ़ में दिया गया था कि दिनांक 07/03/2024 की दोपहर में एक व्यक्ति खुद को आयकर विभाग अम्बिकापुर का अधिकारी बताकर एक सोने की चेन जिसका वजन 23. 93 ग्राम व चांदी की एक मूर्ति कुल कीमत 167616 रूपये का फर्जी भुगतान का मैसेज दिखाकर धोखाधड़ी कर ले गया, इस रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध करते हुए विवेचना में लिया गया। जिसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा निरंतर रूप से आरोपी का विभिन्न जिलो एवं राज्यो से सम्पर्क कर पतासाजी किया जा रहा था, इस दौरान पता चला कि थाना मनेन्द्रगढ़ की घटना से मिलती जुलती घटना थाना गुना जिला गुना मध्य प्रदेश एवं थाना कवीरधाम जिला कबीरधाम छ0ग0 में भी घटना घटित की गई है प्रकरण का एक आरोपी विशाल आर एन नीलंगे उर्फ दीपेन्द्र उर्फ दीपेन्द्र महेश्वर जिला जेल कवीरधाम छ०ग० में था जिसे अन्य घटना में जिला जेल गुना भेजा गया है कि थाना मनेन्द्रगढ़ के अपराध में ज्वेलरी शाप से प्राप्त सी.सी.टी.व्ही. फुटेज को सम्बधित जेल में भेजने पर पहचान किया गया कि यही आरोपी थाना मनेन्द्रगढ़ में अपराध घटित किया गया है। जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग सरगुजा रेंज सरगुजा एवं पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह जिला एम.सी.बी, के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर एवं एसडीओपी ए. टोप्पो मनेन्द्रगढ के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम के द्वारा प्रोण्डक्शन वारण्ट जारी कराकर जिला जेल कबीरधाम छ0ग० से थाना मनेन्द्रगढ़ लाकर आरोपी विशाल आर एन नीलंगे उर्फ दीपेन्द्र उर्फ दीपेन्द्र महेश्वरी को प्रोडक्शन वारण्ट के साथ न्यायालय पेश किया न्यायालय की अनुमति प्राप्त होने पर औचारिक गिरफ्तारी की गई एवं पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर आरोपी से घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी से ज्वेलरी शाप में ठगी के एक नग सोने का चेन एवं एक नाग चांदी का मूर्ति, कुल जुमला 1,67,616/- रूपये। को बरामद किया गया है आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनील तिवारी, सउनि विपिन मिंज, आरक्षक संजय कांत, दुबेन्द्र यादव का सराहनीय योगदान रहा।






Average Rating
More Stories
Raigarh News: सोनू अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला युवा इकाई का अध्यक्ष…. प्रतीक अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी..
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश