एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी एमसीबी की जिलाध्यक्षा श्रीमती चम्पा देवी पावले ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ठिकानों पर ईडी की जाँच को लेकर कांग्रेस के आचरण पर तीखा हमला बोला है। और कही कि कांग्रेस को देश के संविधान और कानून पर भरोसा नहीं है। जाँच एजेंसियों पर हमला करके कांग्रेस के लोगों ने प्रदर्शित किया कि उन्होंने कुछ गलत किया है, इसीलिए दबाव बनाने के लिए हिंसा तक पर उतारू हैं। तथा बड़ी-बड़ी बातें करने वाले भूपेश बघेल सौम्या चौरसिया के नाम पर चुप्पी क्यों साध लेते है? वो उनकी उपसचिव रही, 2 साल से जेल में है। पत्रकार अगर सौम्या के बारे में सवाल पूछते हैं तो कांग्रेसी उन्हें घेरकर मारपीट करने की कोशिश करते हैं। भूपेश बघेल में दम है, तो दो शब्द सौम्या चौरसिया पर बोल के दिखाएँ,फिर बड़ी-बड़ी बातें करें।
वंही आरोप लगते हुए कही कि यदि कोई संवैधानिक संस्था जाँच एजेंसी किसी मामले में कोई कार्रवाई कर रही है और आरोपित व्यक्ति को यदि अपने ऊपर भरोसा है ग़लत नहीं किया है, तो उन्हें शांति के साथ कार्रवाई होने देना चाहिए। लेकिन, जिस तरीके से कांग्रेस के लोगों ने दबाव बनाने के लिए अपनी संस्कृति और राजनीतिक चरित्र के अनुरूप, अपनी आदत के अनुरूप पथराव करके जाँच एजेंसी पर हमला किया, यह उनकी कार्यप्रणाली को प्रदर्शित करता है। वंही जिला मे कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के द्वारा एक तरफ जाँच एजेंसी के कार्यो को लेकर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन कर रही है आज पूरे छत्तीसगढ मे विगत नगरी निकाय व त्री स्तरीय पंचायत चुनाव मे कांग्रेस का खात्मा हो चुकी है जिसके खिज घर कारण आज कांग्रेस के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। वंही जिलाध्यक्षा ने कही कि यह सिद्ध करता है कि कहीं-न-कहीं मामला गड़बड़ है। जाँच एजेंसी पर पथराव करके कांग्रेसी क्या सिद्ध करना चाहते हैं? तथा चम्पा देवी पावले ने कही कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे। और चुनौती दी कि बघेल पहले अपने 5 साल के किए हुए कृत्यों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बातों को सामने रखें उसके बाद फिर बड़ी-बड़ी बातें करें। जो सत्यता है, वह सामने आनी चाहिए।






Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?