The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

छत्तीसगढ़ समाचार : चाचा-भतीजा ने किया प्रार्थिया के घर में तोड़फोड़ और मारपीट, मचाया था खूब उत्पात अब पुलिस ने भेजा जेल..

Views: 1444
Spread the love
Read Time:2 Minute, 31 Second

बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

रतनपुर थाना क्षेत्र में एक चाचा और भतीजे ने प्रार्थिया के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और मारपीट की। घटना के बाद रतनपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए प्रार्थिया श्रीमती मीना बाई गोंड़, उम्र 30 वर्ष, निवासी डोंगी ने बताया कि 18 मार्च 2025 को सुबह लगभग 9 बजे वह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान उसे घर के बाहर से गाली-गलौच की आवाजें सुनाई दीं। जब वह घर से बाहर निकली, तो उसने देखा कि रति राम मरावी और उसका भतीजा आनंद मरावी घर के पास खड़े होकर प्रार्थिया को गालियाँ दे रहे थे और उसे घर खाली करने के लिए कह रहे थे।

प्रार्थिया ने इन दोनों आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, तो रति राम ने टंगिया उठाकर घर के छप्पर पर चढ़कर खपरा और लकड़ी तोड़ना शुरू कर दिया। जब प्रार्थिया ने फिर से विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया।

प्रार्थिया की शिकायत पर थाना प्रभारी रतनपुर, नरेश कुमार चौहान ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी रति राम मरावी (उम्र 69 वर्ष) और आनंद मरावी (उम्र 28 वर्ष) को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में प्र.आर. गजेन्द्र सिंह, आर. गोविंदा यादव, और राजेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा है।

रतनपुर पुलिस की तत्परता और सख्त कार्रवाई से स्थानीय जनता को न्याय मिला है और अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed